
राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने 2025 की कक्षा 5वीं की परीक्षा का परिणाम 30 मई 2025 को दोपहर 12:30 बजे घोषित किया। शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस परिणाम की घोषणा की। इस वर्ष, कुल 97.47% विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 97.66% और लड़कों का 97.29% रहा ।
रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें:
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया:
मुख्य पृष्ठ पर “5वीं कक्षा परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर और आवश्यक जानकारी भरें।
“सर्च” बटन पर क्लिक करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।
SMS के माध्यम से परिणाम चेक करने की प्रक्रिया:
अपने मोबाइल के SMS ऐप्लिकेशन में जाएं।
नया संदेश (New Message) लिखें।
संदेश में “RAJ10” लिखें, उसके बाद एक स्पेस दें और फिर अपना रोल नंबर टाइप करें।
संदेश को 56263 पर भेजें।
कुछ समय बाद, आपके मोबाइल नंबर पर परिणाम प्राप्त होगा।
रिजल्ट से संबंधित महत्वपूर्ण आँकड़े:
कुल पास प्रतिशत: 97.47%
लड़कियों का पास प्रतिशत: 97.66%
लड़कों का पास प्रतिशत: 97.29%
परीक्षा की तिथि: 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक
परीक्षा मोड: ऑफलाइन
शैक्षणिक वर्ष: 2024-25T